उप्र उपचुनाव : बीकापुर में 110 अतिसंवेदनशील बूथ

उपचुनाव सुचारु ढंग से कराने के लिए 6 कंपनी केंद्रीय सशत्र बल तथा तीन कंपनी पीएससी की तैनाती की गई है। 1938 लोगों पर शांति भंग की कारवाई की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता ने बताया कि 1 बूथ वाले मतदान केंद्र पर 2 आर्म्स कांन्सटेबिल 2 होमगार्ड, 2 बूथ वाले मतदान केंद्र पर 1 प्रधान आरसी 2 आर्म्स कांस्टेबल व 4 होमगार्ड, 3 बूथ वाले मतदान केंद्र पर एक हेड कांसटेबल, 3 कांस्टेबल, 6 होमगार्ड व आधा सेक्शन केंद्रीय बल तैनात रहेंगे।

इसी तरह 4 बूथ वाले मतदान केंद्र पर एक उप निरीक्षक, 3 आरसी, 8 होमगार्ड व आधा सेक्शन केंद्रीय बल, 5 बूथ वाले मतदान केंद्र पर एक सब इंस्पेक्टर, एक हेड कांस्टेबल, 3 कांस्टेबल व 10 होमगार्ड व आधा सेक्शन केंद्रीय बल तैनात किए जा रहे हैं।

एसएसपी गुप्ता ने बताया कि 6 ऐसे केंद्र चिह्न्ति किए गए हैं, जहां पहुंचने में समय ज्यादा लग सकता है, वहां आधा-आधा सेक्शन पीएसी की अतिरिक्त टुकड़ी लगाई जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493