उप्र : उप्र बोर्ड के हाईस्कूल, इंटीरमीडिएट के परिणाम घोषित, छात्राओं ने मारी बाजी

इलाहाबाद, 9 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (उप्र बोर्ड) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए। माध्यमिक शिक्षा निदेशक अमरनाथ वर्मा और बोर्ड की सचिव शैल यादव ने यहां परिणाम घोषित किए।

उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में 81.18 फीसदी और इंटरमीडिएट में 82.62 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। 10वीं में फतेहपुर की तेजस्वी देवी और 12वीं में प्रियांशी तिवारी ने पहला स्थान हासिल किया है।

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित होने के 15 दिनों के भीतर अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र संबंधित विद्यालयों में पहुंच जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रवेश लेने में कोई परेशानी न हो। इसके लिए विद्यार्थी अंकपत्र के विवरण नेट से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

गौरतलब है कि इस वर्ष इंटरमीडिएट और हाईस्कूल में कुल 60 लाख 61 हजार 34 परीक्षार्थियों ने परीक्षा फार्म भरे थे। इनमें से पांच लाख 54 हजार 503 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी और कुल 54 लाख 66 हजार 531 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

इसके अलावा, इस बार दो हजार से ज्यादा नकलची भी पकड़े गए थे। परीक्षा के दौरान 600 से ज्यादा स्कूलों को ब्लैक लिस्टेड किया गया था। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रदेश के 257 केंद्रों पर 27 अप्रैल से शुरू होकर 15 दिनों में पूरा हो गया।

इस बार 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का फिर से मूल्यांकन करवाया गया है। जबकि नकलची जिलों के संदिग्ध परीक्षा केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की अलग से जांच करवाई गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493