उप्र : एअर टंकी फटने से पिता की मौत, बेटा घायल

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अरमान (48) सुलेमान को वाराणसी रेफर कर दिया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले अहरौरा घाटी में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उसे मोर्चरी में रखवाया।

सलखन बाजार में अरमान नामक व्यक्ति की पंचर बनाने की दुकान है। जहां वह किसी वाहन के टायर में हवा भर रहा था। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ एअर टंकी फट गुे। आस-पास के लोगों ने दौड़कर देखा तो अरमान के अलावा उसके दो पुत्र नसीर (18) व शमीम (12) घायल होकर छटपटा रहे थे।

पुलिस को सूचना देने के साथ ही लोगों ने 108 नंबर एम्बुलेंस को कॉल कर घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान हालत बिगड़ती देख अरमान को वाराणसी भिजवाया, लेकिन अहरौरा घाटी में उसकी मौत हो गई। मृतक के दोनों घायल पुत्रों- नसीर व शमीम का उपचार चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493