उप्र : एएमयू छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान जारी

अलीगढ़, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ (एएमयूएसयू) चुनाव के लिए शनिवार सुबह से ही मतदान हो रहा है। अब तक 19 फीसदी छात्र-छात्राएं मतदान कर चुके हैं। पिछले साल एएमयू प्रशासन ने चुनाव नहीं कराए थे।

एएमयू के एक अधिकारी के मुताबिक, चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद के लिए पांच, उपाध्यक्ष पद के लिए पांच, सचिव पद के लिए पांच और 10 कैबिनेट सदस्य पद के लिए 23 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। शनिवार सुबह नौ बजे से 13 संकायों में 15 बूथों पर मतदान चल रहा है।

उन्होंने बताया कि कुल 16,317 छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। पहले चरण में दोपहर एक बजे तक मतदान होगा। लंच के बाद दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

विश्वविद्यालय के महिला कॉलेज में स्नातक की छात्राओं के लिए अलग छात्रसंघ होता है। वहां भी मतदान जारी है। कॉलेज में तीन पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। यहां अध्यक्ष पद की तीन, उपाध्यक्ष पद की तीन, सचिव पद की तीन और आठ कैबिनेट सदस्य पद की 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

यहां भी करीब 21 फीसदी मतदान हो चुका है। कॉलेज में 2,745 छात्राएं वोटर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493