उप्र : एक करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक जीआरपी थाना चारबाग डी.के. उपाध्याय ने बताया कि ट्रेनों से और रेलवे स्टेशन बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने को चलाए गए चेकिंग अभियान के तहत जीआरपी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर 8-9 पर एक संदिग्ध दिखाई दिया।

जब जीआरपी ने उसे रोककर उसके बैग में तलाशी ली तो सफेद पन्नी में एक किलो अवैध स्मैक बरामद हुई। स्मैक की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुस्तफा शेख बताया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पश्चिम बंगाल से स्मैक लेकर फरक्का एक्सप्रेस से लखनऊ आया था, जहां उसे यह स्मैक खपानी थी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493