उप्र : एटा में अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी गई

घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे जाटव समाज के लोगों ने सरकार विरोधी नारे लगाए और पुलिस से प्रतिमा ताड़ने वालों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। स्थिति तनावपूर्ण होने पर जलेसर क्षेत्र के एसडीएम व क्षेत्राधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर हालात को काबू में किया।

सीओ ने बताया कि सोमवार की रात में अराजक तत्वों ने अंबेडकर की प्रतिमा का वह हाथ तोड़ दिया, जिसकी एक उंगली अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के संकेत देती है। उन्होंने कहा, “हमने मौके पर पहुंचकर जाटव समाज के लोगों से बात की। सहमति बनने पर क्षतिग्रस्त प्रतिमा को सही कराया जा रहा है। अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493