उप्र : एटीएम हैक कर रुपये चुराने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया, “मंगलवार देर रात थाना सिकंदराबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर जीटी रोड एचपी पेट्रोल पंप के पास से एटीएम को हैक कर पैसा निकालने वाले गिरोह के चार सदस्यों फहीम अंसारी उर्फ कश्मीरी, इंशाद, छोटे और नदीम को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से वैगनआर कार व भिन्न-भिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड एवं चरस बरामद हुई।”

गिरफ्तार आरोपियों ने सिकंदराबाद थाना निवासी हकीमुद्दीन के खाते से 87,000 रुपये तथा अंकित तोमर के खाते से 26,000 रुपये निकाले थे, जिसके संबंध में सिकंदराबाद थाने में मामला दर्ज है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी शहर व आस-पास के कस्बों के एटीएमों पर काफी घटनाएं कर लोगों के खाते से काफी रुपये निकाल चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493