बीकेटी एयरफोर्स में तैनात वायुसेना का जवान अपने घर रुपये भेजने के लिए कैश मशीन में डालने आया था। मशीन खराब होने के चलते वह ऑटो बुक करके चारबाग के लिए बैठ गया, लेकिन ऑटो वाला उसको गलियों में टहलाता रहा और अपनी बीबी की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर उसे रिंगरोड के आस-पास किसी गली में छोड़कर फरार हो गया।
जवान ऑटो से उतरा और पैदल चल दिया। इतने में करीब आधा दर्जन लुटेरे आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान बदमाशों ने उसके पास से 33 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। पीड़ित जवान को रास्ते में जब दो पुलिस वाले मिले तो उसने आप बीती बताई। तो सिपाही उल्टा उसे ही फटकारने लगे और चले गए।
इस संबंध में थाना प्रभारी ठाकुरगंज समर बहादुर यादव ने बताया कि लूट की कोई थाने पर सूचना नहीं आई है। फिर भी पता लगवाया जा रहा है। पीड़ित अगर तहरीर देगा तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath