उप्र : एसआई की हत्या का इनामी आरोपी गिरफ्तार

शामली पुलिस ने बताया कि 05/06 अगस्त की रात में थाना कैराना पुलिस ने मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर मुठभेड़ के बाद शातिर इनामी वांछित अपराधी सलीम उर्फ सालिम उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1 पिस्टल 32 बोर, 2 मैगजीन पिस्टल एवं 7 जिंदा व 7 खोखा कारतूस बरामद हुए। मुठभेड़ में पुलिस अधीक्षक व एक आरक्षी घायल हो गए हैं, जिनका उपचार कराया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार इनामी सहारनपुर के थाना बड़गांव में एक उप निरीक्षक की हत्या में वांछित साथ। इसके वह सहारनपुर में कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। सलीम काफी शातिर किस्म का अपराधी है तथा थाना कैराना पर दर्ज मामले में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 15000 रुपये का पुरस्कार घोषित था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493