उप्र : एसएसबी ने एक शाम किया बुजुर्गो के नाम (फोटो सहित)

लखनऊ शहर के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों एव जवानों द्वारा कॉलेजों में जाकर युवा और युवतियों को फौज व पुलिस में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यक्रमों के इसी क्रम में लखनऊ के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बल ने विशेष आयोजन किए।

रविवार को गोमती रिवर फ्रंट में ‘एक शाम बुजुर्गो के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने अपने अनुभव तथा फौज के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के मनोरंजन के लिए एसएसबी के पाइप बैंड तथा ब्रांस बैंड ने मनमोहक धुनों से उपस्थित जन समुदाय का मनोरंजन किया। कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ाते हुए बल ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया, जिसमें उपस्थित सभी बुजुर्ग लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और उन्हें एसएसबी अधिकारियों द्वारा पारितोषित भी दिया गया।

वरिष्ठ नागरिकों ने अपने अनुभव व प्रेरणादायक प्रसंग जवानों के साथ चाय की चुस्कियां लेते हुए साझा किए।

सशस्त्र सीमा बल (लखनऊ) के प्रचार अधिकारी आर.के. सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम 18, 19 व 20 दिसंबर को भी क्रमश: अलग-अलग पार्को में आयोजित किया जाएगा। सोमवार को जनेश्वर मिश्र पार्क में यह कार्यक्रम होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493