उप्र : एसटीएफ के हत्थे चढ़ा मुनीर गैंग का शार्प शूटर प्रमोद

उप्र एसटीएफ की नोएडा इकाई टीम ने मुखबिर की सूचना पर अलीगढ़ जनपद के थाना क्वारसी इलाके से ब्लॉक बेसिक शिक्षक संघ धनीपुर, अलीगढ़ के अध्यक्ष जितेंद्र सेंगर की हत्या के आरोपी मुनीर गैंग के शार्प शूटर हाथरस निवासी प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि जितेंद्र सेंगर की हत्या में उसका साथी राम सिंह निवासी हाथरस भी शामिल था, जो घटना के बाद हाथरस में उस पर चल रहे एक मुकदमे में सरेंडर करके जेल चला गया।

आरोपी शूटर ने बताया कि जितेंद्र सेंगर की हत्या जेल में बंद कुख्यात अपराधी नीरू टाइगर ने कराई थी। नीरू द्वारा 2015 के प्रधानी के चुनाव में प्रधान प्रत्याशी हीरा सिंह की हत्या कर दी गई थी। जितेंद्र इसी हत्या के मुकदमे का गवाह था। जितेंद्र पर नीरू गवाही बदलने के लिए दबाव डाल रहा था।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में प्रमोद ने बताया कि दूसरा आरोपी राम सिंह, तंजील अहमद हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुनीर के गैंग से भी जुड़ा रहा है। मुनीर के कहने पर उसने जून 2014 में मुनीर और आशुतोष मिश्रा द्वारा इंडसइंड बैंक अलीगढ़ में लूटे हुए 32 लाख रुपये के विवाद में दो लोगों के साथ मिल कर सुमित नाम के शख्स की हत्या कर दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493