एसबीआई बैंक की शाखा में मंगलवार को अचानक आग लग गई, जिससे सायरन बजने लगा। बैंक के सुरक्षा कर्मियों ने शाखा प्रबंधक आर. के. दीक्षित को फोन पर आग लगने की सूचना दी। सूचना देने के बाद दोनों सुरक्षा गार्ड आग बुझाने में जुट गए। कुछ देर बाद बैंक प्रबंधक आर.के. दीक्षित भी मौके पर आ गए। दमकल भी पंहुच गई। लेकिन, तब तक बैंक के सुरक्षा गार्डो ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था।
बैंक प्रबंधक ने बताया, “शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने से दो सिस्टम, कई पास बुक, पिंट्रर व कई अन्य अभिलेख राख हो गए। लेकिन, नकदी को कोई नुकसान नही पहुंचा है।”
dharmpath.com dharmpath