उप्र : ऑडियो क्लिप से बढ़ सकती हैं आसाराम की मुश्किलें

शाहजहांपुर (उप्र), 21 जुलाई (आईएएनएस)। दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद आसाराम बापू की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एक ऑडियो क्लिप में स्वयंभू संत आसाराम और इस मामले में गवाह पाल सिंह के बीच हुई बातचीत सामने आई है। पाल की हाल ही में शाहजहांपुर में हत्या कर दी गई थी।

दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने पुलिस को 15 मिनट का ऑडियो क्लिप भेजकर दावा किया है कि जोधपुर दुष्कर्म मामले को लेकर आसाराम बापू और पाल सिंह (गवाह) के बीच बातचीत हुई थी और आसाराम ने गवाह को खरीदने की कोशिश की थी। लेकिन ऐसा न होने पर उसकी हत्या कर दी गई थी।

ऑडियो क्लिप में दावा किया गया है कि आसाराम के दो सहयोगी राघव और संजय, पाल के घर आए थे और उन्होंने पाल की आसाराम से बात कराई थी। इस दौरान पाल ने अपने फोन में साउंड रिकॉडिंग ऑन कर पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी। पाल की हत्या मामले में संजय और राघव भी संदिग्ध हैं।

इस बीच शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार का कहना है कि ऑडियो क्लिप जांच अधिकारी को सौंप दिया गया है। अगर यह सही पाया गया, तो इसे जांच का हिस्सा बनाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पाल पर 10 जुलाई को हमला हुआ था। रात को घर से लौटते समय मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने उसे पीछे से गोली मार दी थी। उसे तुरंत अस्पताल जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर बरेली रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493