उप्र : ओला कैब में कॉल सेंटरकर्मी से सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों की टैक्सी जब्त कर ली और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए असपताल भेजा।

पुलिस के मुताबिक, दनकौर निवासी पीड़िता ग्रेटर नोएडा 126 स्थित एक कॉल सेंटर में काम करती है। गुरुवार रात महिला ने घर जाने के लिए रात 8 बजे सेक्टर-126 स्थित अपने कॉल सेंटर से ओला कैब बुक की।

पीड़िता की तहरीर कि मुताबिक, कैब में बुलंदशहर निवासी चालक अशोक कुमार और उसका ममेरे भाई प्रवीण उर्फ पिंटू बैठा हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि कैब में बैठने के बाद वह दादरी की ओर गए वहां दोनों ने महिला को जबरन शराब पिलाने की कोशिश की, उसके मना करने पर चालक ने कैब दयानगर गांव के पास जंगल में रोक दी। जहां दोनों से उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

किसी तरह अपने घर पहुंची पीड़िता ने ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवती को थाने ले आई और शिकायत दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा। वहीं पुलिस ने दोनों ओरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी ममेरे भाई हैं। एक आरोपी का गांव दयापुर है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दादरी के डीएसपी निशांक शर्मा ने बताया कि युवती ने कैब चालक व उसके साथी पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493