उप्र : कंटेनर पलटने से 17 बैल मरे

चालक पुलिस के भय से तेज गति से कंटेनर लेकर भाग रहा था। इसी दौरान कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस ने बताया कि चालक फरार हो गया है।

बैलों से भरा कंटेनर झांसी से कानपुर की ओर जा रहा था। कंटेनर जब सेमरी टोल प्लाजा पर पहुंचा तो चालक को आभास हुआ कि पुलिस उसका पीछा कर रही है। इस पर वह घबरा गया और उसने टोल बैरियर से निकलकर कंटेनर की रफ्तार तेज कर ली, जिससे वह अंनियत्रित हो गया और जब तक चालक कंटेनर को संभालता, वह पुलिया की बाऊंड्री तोड़ते हुए खाई में जा गिरा। इससे 17 बैलों की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही चालक भागने में सफल हो गया। पुलिस ने कंटेनर को खोला तो उसमें भारी संख्या में बैल हुए थे। कंटेनर खुलते ही बैलों में भगदड़ मच गई। पुलिस के अनुसार, कंटेनर के अंदर ही 17 बैलों की मौत हो चुकी थी और पांच गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस दौरान कुछ बैल कंटेनर से निकलकर भाग गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493