उप्र : कचहरी में अधिवक्ता पर फायरिंग, हिरासत में आरोपी

सचेंद्र सिंह के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भोपतपट्टी निवासी जय करण के साथ भूमि विवाद का मामला सिविल जज की अदालत में चल रहा है, मंगलवार को इसकी सुनवाई हुई।

जयकरण मुकदमे में पेश होने के लिए कचहरी पंहुचे तो सचेंद्र सिंह और जय करण में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। तभी जय करण ने तमंचे से सचेंद्र पर जान लेवा फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर कई अधिवक्ता जुट गए और उन्होंने आरोपी जय करण को जमकर पीटा।

सूचना मिलने पर जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार, एएसपी रामभुवन चौरसिया, सीओ (सिटी) योगेश कुमार आदि मौके पर पहुंचे और आरोपी जय करण को गिरफ्तार किया। अधिवक्ता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि मौके से तमंचा मिला है, लेकिन तमंचा आरोपी के हाथ में नहीं था। तहरीर के आधार पर जांच कर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493