उप्र : कच्चा मकान गिरा, पिता-पुत्री की मौत

गुरुवार की रात रामअवध बिंद (35) का परिवार कच्चे मकान में सो रहा था। आधी रात में मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। इसके चलते पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया। आवाज सुनकर पड़ोसी भाग कर घटना स्थल पर पहुंचे और मलबे से परिजनों को बाहर निकाला।

लेकिन जब तक मलबा हटा पाते, तब तक मलबे में दबे रामअवध एवं उसकी पुत्री कोमल 2 वर्ष की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी सहित दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493