जिला आबकारी निरीक्षक परमहंस कुमार ने अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र के कस्बा मितौली सहित ग्राम परसेहरा निवासी देशराज पुत्र बाबूराम के पास से कच्ची शराब बरामद की है।
थाना मितौली क्षेत्र के गाजीपुर, रेवाना, टेमरा, आदि गांवो में लगभग 2 हजार लीटर लहन और 90 लीटर कच्ची शराब बरामद कर के आठ लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि चार लोग मौके से फरार हो गए।
इस कार्रवाई से कच्ची शराब बनाने वालांे में हड़कंप मच गया है। कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग के साथ एसडीएम मितौली शादाब असलम, क्षेत्राधिकारी मितौली मिथलेश दीक्षित व थानाध्यक्ष मितौली बृजेंद्र सिंह व आबकारी टीम के साथ डी.पी. सिंह, रत्नप्रभा मिश्रा महफूज अली रामचंद्र आबकारी कांस्टेबल मौजूद रहे।
खबर यह भी मिली है कि गिरफ्तार लोगांे को बाद में निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath