उप्र : कर्जदार किसान ने दी जान

पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र हरपालपुर के बरनई चतरखा निवासी आशाराम (40) ने शुक्रवार की सुबह छह बजे घर के अंदर मफलर से फांसी का फंदा तैयार कर लटक गया। करीब एक घंटे बाद परिजनों को जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा।

आशाराम के बेटे अरविंद ने बताया कि उसका पिता गेहूं की कम पैदावार देख कर परेशान रहते थे। उसने बताया कि उसके ऊपर सरकारी कर्ज करीब 40 हजार रुपये का है, साथ ही गांव वालों आदि का कर्ज है। इसी वजह से वह काफी परेशान थे और घर में किसी को न पाकर उन्होंने आत्महत्या कर ली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493