लखनऊ, 10 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी की मौजूदगी में चार विधायकों ने बसपा का दामन थाम लिया।
बसपा के महासचिव व पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन ने बुधवार को विधानसभा में पत्रकारों को इसकी जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नवाब काजिम अली (रामपुर), तिलोई के कांग्रेस विधायक डॉक्टर मुस्लिम अहमद (अमेठी), दिलनवाज खान (बुलंदशहर), बुढ़ाना से सपा विधायक नवाजिश आलम खान (मुजफ्फनगर) के अलावा भाजपा के पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा भी बसपा में शामिल हुए हैं।
नसीमुद्दीन ने कहा कि बसपा की नीतियों से प्रभावित होकर सभी विधायकों ने पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है।
dharmpath.com dharmpath