उप्र : कार डीसीएम से टकराई, 8 की मौत

इस हादसे में घायल एक महिला सहित तीन लोगों को कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान एक और घायल की मौत हो गई। इस दुर्घटना में अब तक मरने वालों की संख्या आठ हो गई है।

गंभीर रूपसे घायल महिला कंचन अभी भी जिंदगी की जंग लड़ रही है। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला का हाथ काटना पड़ सकता है।

अकबरपुर कोतवाली ने बताया कि डीसीएम को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। डीसीएम के चालक की तलाश की जा रही है, जल्दी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस दुर्घटना में फतेहपुर रोशनाई के मानसिंह (65), शिवम (18) पुत्र ऊदनसिंह व उसकी बहन शिवानी (16),जुगराजपुर के संजय सिंह (45), कल्याण सिंह (40), चकरपुर सचेंडी कानपुर के सन्नी सिंह (18) पुत्र नारायण सिंह, बिल सरायों अकबरपुर के सुरेंद्र सिंह (65), कानपुर के नोबस्ता स्थित गोपालपुर निवासी राहुल (25) की मौत हो गई।

फतेहपुर रोशनाई की कंचन (18) पुत्री अनिल व एक अन्य की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। इनका उपचार हैलट अस्पताल में चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493