उप्र : कार पर्यटन बस से टकराई, 5 की मौत

सहारनपुर, 16 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के कुतुबशेर थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के कोहरे के कारण डेयरी व्यापारी की कार सड़क किनारे खड़ी पर्यटक बस से जा टकराई, जिससे उसमें सवार चार लोगों के अलावा बस परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई और व्यापारी का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि ‘नुमाइश कैम्प निवासी डेयरी व्यापारी सोमनाथ अपने पिता जगन्नाथ, मां राजरानी, पत्नी मंजू और बेटा शिवम के साथ गुरुवार तड़के लुधियाना से कार द्वारा वापस सहारनपुर लौट रहा था, घने कोहरे के कारण कुतुबशेर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी पर्यटक बस को नहीं देख पाया और कार सीधे बस से टकरा गई।

हादसे के समय बस परिचालक कार्तिक पाल (40) बस के पीछे खड़ा था, वह भी कुचल गया।’ उन्होंने बताया कि ‘हादसे में सोमनाथ, जगन्नाथ, राजरानी, मंजू और बस परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई है और सोमनाथ का बेटा शिवम (28) गंभीर रूप से घायल हो गया है, उसे उपचार के लिए हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत ठीक नहीं है। पुलिस ने सभी पांच शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।’

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493