उप्र : कार से उतरे व्यक्ति की ट्रक से कुचलकर मौत

एटा के नगला फरीद का निवासी विक्रम सिंह (35) अपने साथी मुनेश के साथ कार से दिल्ली अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहा था। नॉलेज पार्क क्षेत्र में ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा-नोएडा लेन में झट्टा बादौली के पास विक्रम की कार का टायर पंक्चर हो गया। वह उतर कर कार का टायर बदल रहा था।

इसी दौरान बेलगाम ट्रक ने पीछे से खड़ी कार में टक्कर मार दी और विक्रम को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया। हादसे में विक्रम सिंह की मौत हो गई, जबकि मुनेश गंभीर रूप से घायल है। उसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493