पुलिस के अनुसार, देवसिहां स्थित लखनदास इंटर कालेज के प्रबंधक कैलाश यादव अपने घर बड़हरा जा रहे थे। महमूदपुर पाली के पास बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया, जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना के काफी देर तक पुलिस के नहीं पहुंचने और वारदात से क्षुब्ध ग्रामीण सपा नेता आशू के नेतृत्व में पहाड़पुर चट्टी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर धरने पर बैठ गए।
सूचना मिलने पर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल व पुलिस अधीक्षक राम किशोर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया।
धरने पर बैठे लोगों की मांग पर जिलाधिकारी पटेल ने नंदगंज थानाध्यक्ष को हटाने तथा मृतक के पुत्र को आत्मसुरक्षा के लिए असलहे का लाइसेंस देने की बात कही। मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
dharmpath.com dharmpath