उप्र : कासगंज के एसपी सुनील सिंह हटाए गए

गृह विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, शासन ने कासगंज के पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह को स्थानांतरित कर उन्हें पुलिस अधीक्षक, पीटीएस, मेरठ के पद पर और मेरठ में इसी पद पर तैनात पीयूष श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक कासगंज के पद पर स्थानांतरित किया है।

कासगंज की गंभीर स्थिति को नियंत्रित करने एवं मामले की सच्चाई जानने के लिए सरकार के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को कासगंज भेजा गया था। रविवार को प्रमुख सचिव (गृह) अरविंद कुमार और डीजीपी ओ.पी. सिंह ने मुख्यमंत्री को स्थिति से अवगत कराया था। इस घटना की गाज जनपद के एसपी पर गिरना तय माना जा रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493