उप्र : किशोरी का अर्धनग्न शव बरामद, दुष्कर्म बाद हत्या का शक

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। देर रात तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि युवती से दुष्कर्म कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई।

जानकारी के मुताबिक कैथी (बारी) गांव के समीप स्थित हवाई पट्टी के किनारे बिजली के हाईटेंशन टावर के पास से झाड़ियों में एक ग्रामीण ने किशोरी का शव देख कर पुलिस को सूचना दी। किशोरी अर्धनग्न अवस्था में पड़ी थी। उसका गला घोंटे जाने का निशान मिला है।

पुलिस की माने तो, किशोरी के साथ दुष्कर्म कर दरिंदों ने उसकी हत्या कर दी और उसके शव को यहां फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस किशोरी की शिनाख्त करने के साथ मामले की छानबीन में जुट गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493