पुलिस के मुताबिक, थाना टूंडला क्षेत्र रिठावरी की ठार गड़ी टीकरी निवासी 16 वर्षीय किशोरी गुरुवार शाम किसी काम से घर से मिलने थी। लेकिन वापस नहीं लौटी किशोरी के काफी देर तक घर नहीं आने पर घर वालों ने उसकी खोज शुरू की लेकिन वह नहीं मिली। शुक्रवार तड़के करीब दो बजे उसका शव तलाशी की दौरान एक खेत में पड़ा मिला। उसके गले व पिछले हिस्से पर निशान मिले हैं।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई और शव को करीब चार बजे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लोगों ने मृतका से दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने भी इससे इनकर नहीं किया है।
पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
dharmpath.com dharmpath