उप्र : किशोरी को फोन कर बुलाया, घुमाया और किया दुष्कर्म

पुलिस के मुताबिक, कोतवाली हरपालपुर में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। एक युवक ने चौदह वर्षीय एक किशोरी को फोन कर अपने पास बुलाया और फिर बाइक पर बैठाकर घुमाया, उसके बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और दूसरे दिन उसके घर के सामने छोड़ दिया।

किशोरी के मुताबिक, उसी के कस्बे में रहने वाले सरमन पुत्र घनश्याम ने सोमवार शाम को उसके मोबाइल पर फोन किया और उससे मिलने को कहा। वह उसके द्वारा बताई जगह पर पहुंच गई।

किशोरी का कहना है कि सरमन ने उसे बाइक पर बैठाया और कई जगह घुमाया। फिर एक मिठाई की दुकान में बने एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दूसरे दिन वह उसे घर के सामने छोड़ गया।

किशोरी ने मामले की जानकारी परिजनों को दी और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक सरमन की तलाश की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493