उप्र : किशोरी को बंधक बना सामूहिक दुष्कर्म

नवाबाद थानान्तर्गत गुमनावारा के महाराणा प्रताप नगर में रहने वाले एक व्यक्ति की 16 वर्षीय बेटी दो दिसंबर को अपने घर से दवा लेने मेडिकल स्टोर गई हुई थी। दवा लेकर जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी।

काफी तलाशने जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तब इस घटना की शिकायत थाना नवाबाद पुलिस से की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी। तलाश में जुटी पुलिस ने छात्रा को हंसारी में एक घर से बरामद कर लिया और थाने ले आई।

पुलिस के मुमाबिक, पड़ोसी के कार चालक ने किशोरी का अपहरण कर लिया और कार को नोट घाट पुल की ओर ले गए। इसके बाद आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे एक अन्य युवक को सौंप दिया। वह युवक जबरन उसे अपने साथ हंसारी में ले गया, जहां उसे एक कमरे में बंधक बनाया गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि छात्रा को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। डॉक्टरी रिपोर्ट आने के बाद ही हकीकत स्पष्ट होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493