उप्र : किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश में युवक गिरफ्तार

महोबा, 11 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के पनवाड़ी कस्बे में एक किशोरी को जबरन उठा ले जाने के बाद उससे दुष्कर्म करने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह जानकारी पनवाड़ी के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) विनोद सिंह ने बुधवार को दी।

विनोद ने बताया, “पनवाड़ी थाना क्षेत्र के नगाराघाट गांव में मंगलवार की शाम युवक बलवान राजपूत एक 15 साल की किशोरी को जबरन उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। लड़की के शोर करने पर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने किशोरी को मुक्त कराया और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।”

सीओ ने बताया, “थाना पुलिस ने बलवान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493