थानाक्षेत्र बल्दीराय के ग्राम समरथपुर पूरे लोदी तिवारी निवासी एक व्यक्ति की 14 वर्षीय लड़की बुधवार दोपहर गांव के बाहर गाय चराने गई थी। गांव का ही युवक संत कुमार तिवारी एक खेत में बैठा था। लड़की को अकेली पाकर संत ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
लड़की ने घर आकर सारी घटना परिजनों को सुनाई। लड़की के पिता ने थाने में नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी को गांव में ही धर दबोचा। पुलिस ने मनचले युवक पर धारा 376 एवं 5 पास्को एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।
dharmpath.com dharmpath