उन्होंने ऐलान किया कि मानव तस्करी की रोकथाम एवं जागरूकता उत्पन्न करने के लिए पूर्व में स्थापित किशोर न्याय निधि का नाम बदल कर ‘समाजवादी मानव तस्करी रोकथाम निधि’ कर दिया गया है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मानव तस्करों से मुक्त बच्चों की शिक्षा के लिए बुंदेलखंड क्षेत्र एवं महराजगंज में एक-एक स्कूल की स्थापना करने की घोषणा की।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराए जाने वाले बच्चों की उचित शिक्षा के लिए बुंदेलखंड क्षेत्र एवं जनपद महराजगंज में एक-एक स्कूल की स्थापना कराने की घोषणा भी की है।
उन्होंने महिला कल्याण विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग को इस संबंध में शीघ्र जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
dharmpath.com dharmpath