उप्र : किसानों के लिए रालोद ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव (फोटो सहित)

कलेक्ट्रेट प्रांगण में प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में किसानांे की हालत बद से बदतर होती जा रही है, मगर सरकारें उनके मुआवजे के नाम पर हीलाहवाली कर रही हैं। मुआवजे की राह देखकर रहा किसान हर रोज तिल तिल मर रहा है, लेकिन सरकार को किसानों का दुख दिखाई नहीं देता।

घंटों प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी ओम नारायण सिंह प्रदर्शनकारियों से मिले। उन्होंने आश्वासन दिया कि 12 से 20 जून के बीच ग्रामसभा की खुली बैठक कर फिर से सर्वेक्षण कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर सूची में छूटे हुए किसानों के नाम जोड़े जाएंगे तथा फर्जी नामों को हटाकर मुआवजे का भुगतान किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493