उप्र : किसानों ने गन्ने की होली जलाई, सरकार को दी चेतावनी

लखनऊ, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा के सामने शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने गन्ना समर्थन मूल्य को बढ़ाने की मांग को लेकर गन्ने की होली जलाई। किसानों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार ने अपना वादा नहीं निभाया, तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

किसानों का कहना था कि सरकार ने मात्र 10 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य वृद्धि कर उनके साथ भद्दा मजाक किया है। सरकार ने अपने संकल्प पत्र में गन्ना का समर्थन मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल करने का वादा किया था। लेकिन सरकार ने समर्थन मूल्य को 10 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 325 रुपये ही किया है। यह उनके साथ धोखा है।

किसानों का कहना था कि अगर सरकार ने उनकी बात नहीं मानी तो आने वाले 2019 के लोकसभा चुनावों में उनको इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

गन्ने के साथ-साथ किसानों ने आलू और धान के समर्थन मूल्य को भी बढ़ाने की मांग की है।

इस दौरान विरोध प्रदर्शन को देखते हुए विधानसभा के सामने भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493