भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने बुधवार को कहा, “नई औद्योगिक नीति से जहां रोजगार के नए अवसर खुलेंगे, वहीं सामाजिक न्याय की दिशा में बड़ी पहल होगी। निजी क्षेत्र में अनुसूचित जाति, जनजाति, गरीबों, महिलाओं और दिव्यांगों को अवसर देने पर अतिरिक्त लाभ की नीति बनाकर सरकार ने ‘सबका साथ-सबका विकास’ विचार को आगे बढ़ाया है। दलित-वंचित वर्ग की दशा सुधारने में यह महत्वपूर्ण कदम है।”
प्रवक्ता ने कहा, “नई औद्योगिक नीति में सिंगल विंडो सिस्टम के कारण लालफीताशाही में उलझने से उद्यमियों को राहत मिलेगी। मेक इन इंडिया की तर्ज पर ‘मेक इन यूपी’ विभाग से प्रदेश में बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू होगा। उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा उपभोक्ता राज्य है जहां श्रमशक्ति भी सस्ती व सुलभ है।”
dharmpath.com dharmpath