उप्र : कुएं का पानी बेचने पर विवाद, चाचा व भाई पर चलाई कुल्हाड़ी

झांसी जनपद के बबीना थानांतर्गत ग्राम बुढ़पुरा निवासी मनीराम पुत्र भग्गू का खेत में कुआं है। उसके कुएं से उसका भतीजा पानी निकालकर बेचता था। पिछले दिनों इसकी जानकारी मनीराम व उसके बेटे बृजेश को हुई। इस पर दोनों ने उसे पानी बेचने से मना किया। इसको लेकर उनमें झगड़ा हो गया।

झगड़ा इतना बढ़ गया कि मनीराम के भतीजे ने दोनों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493