उप्र : कूड़ा फेंकने के विवाद में व्यक्ति पर फेंका तेजाब

जानकारी के मुताबिक उभांव थाना क्षेत्र के अतरौल चकमिल्कान गांव के रहने वाले राजमंगल गुप्त के घर के सामने गांव के ही रहने वाले अली हुसैन के परिवार वालों ने कूड़ा फेंक दिया। राजमंगल अपने साथी के साथ वहां की सफाई कर रहे थे तभी अली हुसैन अपने बेटे मो.फहद व अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे और लाठी डंडों से राममंगल की पिटाई करने लगे।

आरोप है कि इसी बीच एक महिला ने घर से तेजाब लाकर राजमंगल पर फेंक दिया, जिससे वह काफी झुलस गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अतरौल गांव की एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ धारा 326 आईपीएसी के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मो. फहद व उसके पिता अली हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493