पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया, “अब अतिरिक्त कोचों की फीडिंग की व्यवस्था तत्काल कर दी गई है, जिससे यात्रियों को इसका तत्काल लाभ मिल सके। इन अतिरिक्त कोचों के सिस्टम पर आते ही गाड़ी के प्रस्थान समय से काफी पहले ही प्रतीक्षा सूची कम होगी या आरक्षण कंफर्म हो जाएगा। इस व्यवस्था से यात्रियों को सहूलियत के साथ-साथ दलालों पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा।”
यादव ने बताया कि 15008 लखनऊ जंक्शन-वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस में 26 मई को लखनऊ जंक्शन से शयनयान श्रेणी का एक कोच और 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जंक्शन कृषक एक्सप्रेस में 27 मई को वाराणसी सिटी से शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath