उप्र : केंद्रीय मंत्री कठेरिया के काफिले पर गोलीबारी, कोई हताहत नहीं

आगरा, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया के काफिले पर मंगलवार को आगरा में गोलीबारी की गई। गोलीबारी में हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गोलीबारी का आरोप एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर लगाया गया है।

मंत्री के निजी सचिव ने बताया कि प्रो. कठेरिया मंगलवार की दोपहर अपने आवास से बाहर निकल रहे थे, उसी समय आईईटी के सामने किसी ने मंत्री के काफिले पर गोली चला दी।

गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन एकाएक गोली चलने से इलाके में दहशत फैल गई। आरोप है कि वहां पर पहले से ही उपस्थित एनएसयूआई के कुछ कार्यकर्ताओं ने गोली चलाई है।

बताया जा रहा है कि आगरा विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में छात्रों के दो गुटों में मारपीट हुई थी और उसी के बाद गोलीबारी की घटना हुई।

पुलिस के मुताबिक, दुर्गेश नामक युवक ने मामले की तहरीर थाने में दे दी है। मामले की छानबीन की जा रही है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493