उप्र : केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के प्रतिनिधि को टिकट नहीं, इस्तीफा

नोएडा विधानसभा से मौजूदा विधायक विमला बाथम का टिकट काटकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। सांसद प्रतिनिधि संजय बाली नोएडा विधानसभा से किसी बाहरी को टिकट दिए जाने से नाराज हैं। उन्होंने भाजपा के महामंत्री व सांसद प्रतिनिधि पद से इस्तीफा दे दिया है।

बाली ने अपना दर्द बयान करते हुए कहा, “मैं 30 वर्षो से लगातार पार्टी के अच्छे-बुरे वक्त में पार्टी के लिए कार्य करता रहा। लेकिन मुझे टिकट न देकर हमारे क्षेत्र में बाहरी को उतार दिया जाता है, पूछा तक नहीं जाता। मैं आज सांसद प्रतिनिधि के पद से इस्तीफा दे रहा हूं और पार्टी के महामंत्री पद से भी इस्तीफा दे रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “भाजपा में कार्यकर्ता का कोई वजूद नहीं है, जब तक आप किसी बड़े बाप के बेटे न हों, आपको कोई पूछने वाला नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493