उप्र : केजरीवाल वाराणसी पहुंचे, भाजपा ने काले झंडे दिखाए

वाराणसी, 22 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी सोमवार को वाराणसी पहुंचे हैं। यहां सुंदरपुर में केजरीवाल को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल को काले झंडे दिखाए।

इसी बीच, जौनपुर से आम आदमी पार्टी (आप) के लगभग 100 समर्थक बाइक से हवाईअड्डे की ओर जा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इसे लेकर उनके बीच हल्की नोंकझोक हुई।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बाबतपुर हवाईअड्डे पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। केजरीवाल सड़क मार्ग से संत रविदास मंदिर जाएंगे। केजरीवाल यहां लगभग पांच घंटे रहेंगे।

संत रविदास मंदिर में दर्शन करने के बाद वह लोगों से भी मिलेंगे। वह नेवादा स्थित पार्टी कार्यालय जाएंगे और वहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493