डॉ. नवीन कुमार केजीएमयू के बाल रोग विभाग में तैनात हैं। चौक इंस्पेक्टर आईपी सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर डॉ. नवीन पर यौन शोषण का मामला लिखा गया था। इस मामले में ही उनकी गिरफ्तारी की गई है। उधर, सीनियर डॉक्टर की गिरफ्तारी होते ही केजीएमयू में हड़कंप मच गया।
वहीं एएसपी पश्चिम सर्वेश मिश्रा का कहना है कि पीड़िता ने इस संबंध में बातचीत की एक रिकॉर्डिग भी सौंपी है।
आरोपी ने उससे शादी का वादा किया था। जब उसने शादी करने के लिए कहा तो वह पीड़िता को धमकाने लगे। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है।
dharmpath.com dharmpath