उप्र : केजीएमयू में 2 नए पीडियाट्रिक कैंसर वार्ड खुले

उन्होंने कहा कि कैंसर बीमारी बड़ी तेजी से फैल रही है। ऐसे में इसकी रोकथाम और इलाज की बहुत जरूरत है। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इस रोग के रोगियों की सबसे ज्यादा मदद की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में चिकित्सा सुविधाओं में तेजी से इजाफा हुआ है।

उल्लेखनीय है कि केजीएमयू में जिन दो नए पीडियाट्रिक कैंसर वार्ड कीर शुरुआत की गई है, उनकी स्थापना हेल्िंपग हैंड ट्रस्ट द्वारा की गई है। इन वार्डो में 60 बेड उपलब्ध हैं, जिसमें चिकित्सक कक्ष, कीमोथेरेपी कक्ष, आइसोलेशन कक्ष, नर्स स्टेशन, कॉन्फ्रेंस रूम, डे केयर एरिया और प्रसाधन के अलावा बच्चों के खेलने के स्थान का प्रावधान भी किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में कार्य कर रही है कि प्रदेश के सभी मेडिकल संस्थानों का ढांचा और इंतजाम एक जैसा हो। उन्होंने कहा कि नॉन टेक्निकल स्टाफ की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा और उन्हें भी सभी भत्ते दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 मंडलीय जिलों के राजकीय चिकित्सालयों में किडनी के मरीजों के लिए हीमोडायलिसिस की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493