लखनऊ, 1 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी की पत्नी सुधा त्रिपाठी का मस्तिष्काघात के कारण निधन हो गया।
मुख्यमंत्री अखिलेश ने सुधा त्रिपाठी के निधन पर सोमवार को दु:ख व्यक्त किया है। अखिलेश ने परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना की है।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी की पत्नी सुधा त्रिपाठी का नई दिल्ली के एम्स में सोमवार सुबह निधन हो गया। उनके पुत्र नीरज दिल्ली में ही हैं, जबकि राज्यपाल केशरीनाथ पश्चिम बंगाल से दिल्ली रवाना हो चुके हैं।
सूत्रों के अनुसार, सुधा त्रिपाठी का अंतिम संस्कार मंगलवार को इलाहाबाद में रसूलाबाद घाट पर किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath