लखनऊ, 5 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शुक्रवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई।
यह दुर्घटना सराय नीम इलाके में हुई। जब शादी से पहले के एक समारोह से लौट रहे पीड़ितों का वाहन पलट गया और सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरा।
जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर राहत एवं कार्यो का जायजा लेने पहुंच गए हैं।
घायलों को इलाज के लिए आगरा में जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे में जान गंवाने वाले सभी कथित तौर पर आगरा के रहने वाले थे।
अधिकारियों के अनुसार, हादसे के शिकार लोग फतेहाबाद सड़क पर कुंडल कुंडल नागरिया गांव से लौट रहे थे। ऐसा प्रतीत होता है कि वाहन की रफ्तार बहुत अधिक थी और एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर वह गड्ढ़े में गिर गई।
पुलिस ने मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा जताया है।
dharmpath.com dharmpath