उप्र के कई इलाकों में हो रही रुक-रुककर बारिश

लखनऊ, 15 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में शुक्रवार को बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान और अधिक बारिश होने के आसार जताए हैं।

उप्र मौसम विभाग के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहेगा। दिन में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। अगले तीन चार दिनों तक मौसम का यही रुख बरकरार रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार सुबह गाजीपुर, बनारस, आजमगढ़, बलिया सहित पूर्वाचल के कई जिलों में भारी बारिश हुई। बारिश का यह दौर आगे भी जारी रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 23.1 डिग्री, गोरखपुर का 22.1 डिग्री, झांसी का 24 डिग्री और इलाहाबाद का 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493