उप्र के ग्रेटर नोएडा में मां-बेटी की हत्या, बेटे पर शक (लीड-1)

पुलिस के मुताबिक, बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी-2 के 11 एवेन्यू के फ्लैट नंबर 1446 में टाइल्स व्यापारी सौम्य अग्रवाल अपने परिवार सहित रहते हैं। वह कुछ दिन से कारोबार के सिलसिले में राजस्थान गए हैं। घर में पत्नी अंजलि अग्रवाल (42), बेटी मणिकर्णिका अग्रवाल (11) व बेटा प्रखर अग्रवाल (15) थे।

अंजलि अग्रवाल और बेटी मणिकर्णिका का बुधवार सुबह खून से सना शव बेड पर पड़ा मिला।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने बुधवार को बताया, “मंगलवार देर रात अंजलि अग्रवाल की मौसी के बेटे विराट ने पुलिस को सूचना दी कि सौम्य अग्रवाल के घर पर वह बार-बार फोन कर रहे हैं, लेकिन कोई फोन नहीं उठा रहा है। जब उन्होंने मौके पर आकर देखा तो घर के बाहर के गेट पर ताला लगा पाया।”

उन्होंने कहा कि सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का ताला तोड़कर देखा तो घर के अंदर अंजलि और मणिकर्णिका का खून से लथपथ शव पड़ा था।

लव कुमार ने बताया, “प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह हत्या चार दिसम्बर को की गई है। फ्लैट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में मृतका के बेटे प्रखर को खून से सने कपड़े को बदलते हुए पाया गया है। पुलिस को शक है कि यह हत्या बेटे ने की है। घटना के समय से वह फरार है। वह मयूर पब्लिक स्कूल में 10वीं का छात्र है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493