लखनऊ, 1 अक्टूबर (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के नए मंत्रियों को शनिवार को काम मिल गया। कुछ दिन पहले बर्खास्त किए गए खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को परिवहन विभाग दिया गया है।
लखनऊ, 1 अक्टूबर (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के नए मंत्रियों को शनिवार को काम मिल गया। कुछ दिन पहले बर्खास्त किए गए खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को परिवहन विभाग दिया गया है।
मनोज कुमार पाण्डेय को इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का मंत्री बनाया गया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रस्ताव पर राज्यपाल राम नाईक ने नए मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए। मुख्यमंत्री ने 26 सितम्बर को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था।
राजभवन से मिली जानकारी के अनुसार, शिवाकांत ओझा को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जियाउद्दीन रिजवी को पशुधन विभाग, यासर शाह को कर एवं निबंधन (व्यापार कर) विभाग, रियाज अहमद को मत्स्य एवं सार्वजनिक उद्यम विभाग, रविदास मेहरोत्रा को परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग, नरेन्द्र वर्मा को गन्ना विकास एवं चीनी मिलें विभाग, शंखलाल मांझी को समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग, अभिषेक मिश्रा को व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग आवंटित कर दिया है।
इसके साथ ही राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर मंत्री महबूब अली को वर्तमान कार्यप्रभार के साथ लघु सिंचाई विभाग का कार्यभार अतिरिक्त कार्यभार के रूप में आवंटित किया है।
dharmpath.com dharmpath