लखनऊ/बिजनौर, 6 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में गुरुवार सुबह रोडवेज बस और कार के बीच टक्कर होने से कार सवार 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे में मरने वालों में 3 बच्चे, 3 महिलाएं शामिल हैं। 2 बच्चों समेत 4 लोग घायल हुए हैं। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।
पुलिस के मुताबिक, गढ़मुक्ते श्वर डिपो की बस और इनोवा कार की आमने-सामने से टक्कर हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत धामपुर हॉस्पिटल ले जाया गया। जिनकी हालत गंभीर है, उन्हें बिजनौर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, सभी कार सवार लखीमपुर खीरी के रहने वाले हैं। ये लोग कहां जा रहे थे, इसका पता नहीं चल सका है।
उप जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के मुताबिक, सुबह जानकारी मिली कि एक इनोवा कार और रोडवेज बस का एक्सीडेंट हो गया है। इसमें कार सवार 9 लोगों की मौत हुई है। घटना के बाद पुलिस ने घायलों को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
dharmpath.com dharmpath