बहराइच जिले के मटेरा विधानसभा से विधायक और डेढ़ साल पहले प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री का पद संभालने वाले यासर शाह को मुख्यमंत्री अखिलेश ने खास अहमियत दी है। नई ताजपोशी के बाद यासर शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जो भरोसा डेढ़ साल पहले ऊर्जा मंत्री बनाकर किया था। उस पर उन्होंने हमेशा खरे उतरने का प्रयास किया और उन्हें जो नई जिम्मेदारी दी गई है, उसे भी ईमानदारी के साथ पूरा करेंगे।
उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में जनता के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा और जनहित के कार्यो को सर्वोपरि रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी के खिलाफ भी भ्रष्टाचार या किसी अन्य तरह की शिकायत मिलेगी तो उसकी जांच कराकर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
इससे पहले परिवहन महकमे का दायित्व दुर्गा प्रसाद यादव के पास था। यासर शाहर के प्रमोशन से उनके समर्थकों और गृह जनपद बहराइच में जश्न का माहौल है।
dharmpath.com dharmpath